भारत
राजधानी ट्रेन में ढाई साल की बच्ची को परोसे गए आमलेट में निकला कॉकरोच
jantaserishta.com
17 Dec 2022 2:13 PM IST

x
DEMO PIC
राजधानी एक्सप्रेस रेलवे की सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली ट्रेन है, लेकिन इस ट्रेन के भी कैटरिंग डिपार्टमेंट की गलती ने रेलवे को फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजधानी एक्सप्रेस रेलवे की सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली ट्रेन है, लेकिन इस ट्रेन के भी कैटरिंग डिपार्टमेंट की गलती ने रेलवे को फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मामले के मुताबिक दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक ढाई साल की बच्ची के लिए उसके परिजनों ने एक आमलेट मंगवाया था। उस आमलेट में एक कॉकरोच निकला। जिसकी फोटो लेकर परिजनों ने उसे रेलवे मंत्रालय समेत प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। जिस पर रेलवे सेवा ने यात्री से उसका पीएनआर नंबर और उसका मोबाइल नंबर सीधे मैसेज करने को कहा और यह भी लिखा कि असुविधा के लिए खेद है। योगेश मोरे नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे को ट्वीट करते हुए कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें उसने लिखा है कि 16 दिसंबर 2022, मैं दिल्ली से ट्रेन नंबर 22222 से यात्रा कर रहा था। सुबह में हमने अपनी ढाई साल की बच्ची के लिए एक एक्स्ट्रा ऑमलेट आर्डर किया और जब ऑमलेट आया तो उसमें एक कॉकरोच मरा हुआ पड़ा था, जिसकी कंप्लेन हमने ट्रेन में भी की। उसने यह भी लिखा है कि अगर उसकी ढाई साल की बेटी को कुछ हो जाता तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता।
उसके इस ट्वीट के जवाब में रेलवे सेवा ने लिखा है असुविधा के लिए खेद है। सर, कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज करें। आईआरसीटीसी ऑफिशल। फिलहाल यह ट्वीट वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





