भारत
OMG! बिरयानी में निकला कॉकरोच, नामी रेस्टोरेंट जांच के बाद बंद
jantaserishta.com
9 April 2026 6:01 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गोरखपुर: गोरखपुर के सिटी मॉल स्थित बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में बुधवार शाम नॉनवेज बिरयानी में कॉकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया. पीपीगंज निवासी सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे. खाना खाने के दौरान उनके दोस्त अम्रपाल रावत की प्लेट में मरा हुआ कॉकरोच निकला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की. जांच के दौरान किचन में भारी गंदगी और जिंदा कॉकरोच मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने नमूने लैब भेजकर रेस्टोरेंट को सुधार होने तक बंद रखने का निर्देश दिया हैकॉकरोच
सचिन वर्मा अपने 20 करीबियों के साथ खुशियां मनाने रेस्टोरेंट पहुंचे थे. 14 लोगों ने नॉनवेज का ऑर्डर दिया था. जैसे ही अम्रपाल रावत ने बिरयानी खानी शुरू की, उन्हें उसमें मरा हुआ कॉकरोच दिखा. सचिन ने आरोप लगाया कि इतने बड़े रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की इतनी बड़ी लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है. पीड़ित अम्रपाल ने बताया कि कॉकरोच देखते ही उन्होंने खाना छोड़ दिया और तुरंत इसकी शिकायत रेस्टोरेंट प्रबंधन से की.
शिकायत के बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने स्वीकार किया कि उनसे बड़ी चूक हुई है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि वे सफाई का ध्यान रखते हैं. सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने किचन का निरीक्षण किया, जहां कई जगहों पर जिंदा कॉकरोच घूमते मिले. टीम ने खाने के सैंपल लिए और स्टॉक में रखे सामान की एक्सपायरी डेट भी चेक की. विभाग ने स्वच्छता मानकों की अनदेखी पर कड़ा ऐतराज जताया है.
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच में रेस्टोरेंट के भीतर काफी गंदगी पाई गई है. संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने आदेश दिया है कि जब तक सभी कमियां दुरुस्त नहीं हो जातीं और विभाग दोबारा जांच कर संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा.
Tagsगोरखपुरसिटी मॉलबारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंटनॉनवेज बिरयानीबिरयानी में कॉकरोचGorakhpurCity MallBarbeque Nation RestaurantNon-Veg BiryaniCockroach in Biryani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





