भारत
मुर्गा और हुक्का पार्टी: दो गिरफ्तार गए जेल, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
4 Sept 2022 12:38 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पांचों दोस्तों ने नाविक पंकज उर्फ डॉक्टर को बुलाया।
प्रयागराज: गंगा में नाव पर घूमते हुए नानवेज पकाने वालों की पहचान हो गई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हस्सान और उसके साथी आशिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनसे पूछताछ के बाद नाव पर बैठे अन्य सभी आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की। छह अन्य को पुलिस ने वांछित कर दिया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दारागंज निवासी हस्सान ने 30 अगस्त की शाम को अपने दोस्तों को बुलाया था। दारागंज के अंजफ व आशिफ के अलावा कौशाम्बी से शरीफ, फैजान, बाबू और कैफ आए थे।
पांचों दोस्तों ने नाविक पंकज उर्फ डॉक्टर को बुलाया। पंकज की नाव पर अन्य सभी लड़के बैठकर घूमने निकल गए। इस दौरान नाव पर हुक्का और नानवेज रख लिया। हुक्का पीते और नानवेज पकाते हुए वीडियो भी बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो वायरल होने पर धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी जिसके बाद दारागंज पुलिस ने इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी हस्सान और उसके साथी आशिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश में कौशाम्बी में छापामारी चल रही है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त को युवकों ने गंगा में नाव चलाते हुए उस पर हुक्का पीते हुए नॉनवेज पार्टी की थी। इसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की। साधु संतों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लोगों का कहना था कि ऐसा कृत्य कर युवकों ने मां गंगा को अपवित्र किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





