भारत

महिला पैसेंजर के बैग से 43 करोड़ की कोकेन बरामद, एयरपोर्ट पर सन्न रह गए अधिकारी

jantaserishta.com
30 Jan 2022 1:01 PM IST
महिला पैसेंजर के बैग से 43 करोड़ की कोकेन बरामद, एयरपोर्ट पर सन्न रह गए अधिकारी
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली कस्टम टीम ने 28 जनवरी को एक विदेशी महिला पैसेंजर के बैग की तलाशी ली। ये महिला LAOS से दोहा और फिर दोहा से दिल्ली की फ्लाइट से आई थी। कस्टम विभाग ने महिला को रोककर जब तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए।

महिला के लगेज ट्रॉली के निचले हिस्से में एक कैवेटी बनाकर उसमें सफेद रंग का पाउडर देखा गया जिसकी जांच के बाद ये साफ हुआ कि ये सफेद पाउडर कोकेन है जो टोटल 2880 ग्राम है। इसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 43.2 करोड़ रुपए है, 15 करोड़ रुपए किलो के हिसाब से। एनडीपीएस एक्ट 1985 के सेक्शन 21,23,29 के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट 1985 के सेक्शन 43(A) के तहत कोकेन को जब्त करके आगे की जांच की जा रही है।
इससे पहले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने दुबई से आने वाली एक महिला को इंटरसेप्ट कर उसके बैग की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान युगांडा की नागरिक इस महिला के बैग में कैवेटी बनाकर रखा हुआ 2020 ग्राम हेरोइन मिला था। NDPS एक्ट के तहत हेरोइन को जब्त करके विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। इंटरनेशनल मार्किट में रिकवर की गई हेरोइन की कीमत 14.14 करोड़ रुपये थी।
कस्टम विभाग और नारकोटिक्स विभाग ने पिछले करीब एक साल में अरबों रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। इनमें हेरोइन, एमडी, एमडीएमए, गांजा समेत अलग-अलग तरह के बेहद उच्च क्वॉलिटी के ड्रग्स को जब्त करते हुए विदेशी मुल्क के लोगों समेत तमाम गिरफ्तारियां की हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story