भारत

एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कोकीन और हेरोइन जब्त, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Jan 2023 1:05 PM IST
एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कोकीन और हेरोइन जब्त, देखें वीडियो
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन और हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि एक दस्तावेज फोल्डर के कवर में 31.29 करोड़ रुपये की 4.47 किलोग्राम हेरोइन व 15.96 करोड़ रुपये मूल्य की 1.596 किलोग्राम कोकीन कपड़ों के बटनों में छिपाई गई थी।
अधिकारी ने कहा, हमने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान शुरू किया और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story