भारत

कोबरा सांप को किराए पर लाया गया, फिर जो हुआ सुनकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
28 April 2022 3:10 PM IST
Cobra snake was brought on rent, then you will be shocked to hear what happened
x

DEMO PIC

मयूरभंज: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक कोबरा सांप को बारात में नचाने का मामला सामने आया है. कोबरा को गाने की धुनों पर नचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

वीडियो में बारातियों को जिले के करंजिया कस्बे की सड़कों पर नाचते हुए दिखाया गया है. वीडियो में बारातियों को 'मैं नागिन...नागिन' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस बारात में एक सांप को बांस की टोकरी में ढक्कन खोलकर रखा गया है.
घबराए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया और उसके कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को बचाया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांप का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में सपेरे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1982 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
स्नेक हेल्पलाइन के संयोजक सुवेंदु मलिक ने कहा कि वीडियो में बारात में बजने वाले तेज डेसिबल संगीत के कारण सांप डरा हुआ लग रहा था. उन्होंने कहा, सपेरे ने कोबरा के जहरीले दांत निकाल दिए होंगे, जो कि अवैध भी है. मैं इस तरह के जघन्य कृत्य करने के मामले में दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं. यह देश में इस तरह के पहले मामलों में से एक हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story