भारत

कोबरा सांप ने डसा, शादीशुदा महिला ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
19 Aug 2022 9:42 AM IST
कोबरा सांप ने डसा, शादीशुदा महिला ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

4 घंटे चली सर्जरी के बाद युवती के हाथ को ठीक किया गया.

लखनऊ : बिहार की रहने वाली 25 साल की शादीशुदा महिला को कोबरा सांप ने बुरी तरह डस लिया. जब उसने आंख खोली तो देखा कि उसे इंडियन सपेक्टल कोबरा ने काटा है.महिला के परिजनों ने उसके हाथ को कस कर कपड़े से बांधा और स्थानीय अस्पताल लेकर गए. जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. इसके बाद महिला को बिहार से लखनऊ लाया गया. जहां पीजीआई में 4 घंटे चली सर्जरी के बाद युवती के हाथ को ठीक किया गया.

एसजीपीजीआई अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग के एचओडी डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि 25 वर्षीय महिला बिहार के एक गांव में रहती है जो जंगलों से घिरा है. कोबरा महिला के घर में घुसा हुआ था. रात के समय जब वो जमीन पर सो रही थी घर के किसी कोने से कोबरा निकला और उसके हाथ में काट लिया. युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसके हाथ से खून निकलने लगा. युवती उल्टियां करने लगी और फिर वो बेहोश हो गई.
परिजन तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे Anti-Snake-Venom का डोज दिया गया और फिर कुछ दिन बाद उसकी तबीयत में कुछ सुधार आया. डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि कोबरा के काटने से हाथ की हथेलियों के ऊपरी हिस्सों में घाव बन गया था और वह घाव धीरे-धीरे गहराता चला गया. इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि लड़की के दाहिने हाथ की हथेली में केचुली देखी गई जो तर्जनी उंगली तक फैल गई थी.
सर्जरी के जरिए महिला की स्किन और मरे हुए टेंडॉन्स को रिप्लेस करना पड़ा और नए टेंडॉन्स और स्किन को एडवांस प्लास्टिक सर्जरी कमपोजिट टिशू की प्रक्रिया से बदला गया. 4 घंटे की लंबी चली सर्जरी सफल रही. अब लड़की का हाथ रिकवर हो रहा है. साथ ही नए टिशू भी बन रहे हैं और लड़की के हाथ में भी मूवमेंट होने लगी है. इस दौरान लड़की को फिजियो थेरेपी भी दी गई. महिलाअब खतरे से बाहर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story