भारत

बीच सड़क पर आ गया कोबरा, अचानक रुक गया ट्रैफिक, और फिर...देखें ये वीडियो

jantaserishta.com
13 Feb 2021 8:19 AM IST
बीच सड़क पर आ गया कोबरा, अचानक रुक गया ट्रैफिक, और फिर...देखें ये वीडियो
x

कभी-कभी सोशल मीडिया पर सांप या कोबरा के ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं. लेकिन यदि कोई कोबरा बीच सड़क पर अचानक आ जाए तो शायद सब डर ही जाएंगे. ऐसा ही हुआ कर्नाटक में जब कोबरा के चलते ट्रैफिक रुक गया.

दरअसल, कर्नाटक के उडुपी स्थित कालसंका जंक्शन पर अचानक ट्रैफिक रुक गया, लोग इससे पहले कि कुछ समझ पाते इतने में बीच सड़क एक कोबरा रेंगता हुआ दिखाई दिया. उसे देख लोग पीछे हटने लगे. इसका वीडियो भी वायरल हो गया.
कोबरा को सड़क पार करता देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वाहनों को रुकने का निर्देश दिया, ताकि कोबरा आसानी से सड़क पार कर सके. इसके बाद कोबरा धीरे-धीरे सड़क के दूसरी तरफ रेंगकर जाने लगा.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोबरा बहुत धीरे-धीरे रेंग रहा था. धूप की वजह से सड़क बेहद गर्म थी इसीलिए उसे पार करने में काफी समय लग गया. तब तक सभी गाड़ियां रुकी रहीं. कोबरा के सड़क पार करने के बाद ट्रैफिक खुला.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story