भारत

अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, 3 की मौत, कई जख्मी

jantaserishta.com
9 Jun 2023 2:27 PM IST
अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, 3 की मौत, कई जख्मी
x
मचा हड़कंप.
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद के झरिया कोयलांचल में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) की एक कोयला खदान के धंस जाने से चोरी-छिपे कोयला निकाल रहे करीब डेढ़ दर्जन लोग दब गए। इनमें से तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि जबकि 14-15 लोग घायल हो गए।
यह हादसा भौरा नामक जगह पर स्थित खदान में आज अहले सुबह हुआ। इस खदान में देवप्रभा नामक आउटसोसिर्ंग कंपनी खनन करवाती है। बताया जा रहा है कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग अवैध खनन करके कोयला निकालते हैं। आज सुबह खदान की चाल (छत) अचानक चाल धंस गई, तो चीख-पुकार मच गई। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की बाद में मौत की खबर है। कोयले के मलबे के नीचे से आठ-दस लोग स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाले गए। इनमें से कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। इधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बीसीसीएल भौरा एरिया ऑफिस के सामने दोनों शवों को रखकर गेट जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से तस्कर कोयले का अवैध उत्खनन करा रहे थे।
मौके पर पहुंचे जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर विनोद उरांव ने बताया कि अवैध खनन में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मुहाने की भराई कराई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story