भारत

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
6 Feb 2023 5:00 PM IST
कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, देखें VIDEO
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। कोयले से लदी इस मालगाड़ी चालक को जब बोगी में आग लगने का जब पता चला तो उसने तुरंत सहायता मांगी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार इसके पहले भी इसी मालगाड़ी में डालटेनगंज में भी आग लगा गई थी। हालांकि कोयला लदे रैक में आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के रैक से धूंआ निकलता देख स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड को दी थी। वहीं स्थानीय स्टेशन मास्टर आरपी सिंह के अनुसार स्टेशन पर कोयला लदी मालगड़ी के एक बोगी में आग लग गई थी जिसे फायर ब्रिगेड बुलाकर बुलाकर काबू पा लिया गया।
रेलवे अधिकारीयों मुताबिक सोमवार सुबह मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसे भभुआ स्टेशन पर बुझाया लिया गया था। ट्रेन कुछ घंटे बाद ही गंतव्य के लिए रवाना हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story