
Indian Railways: देश के विभिन्न राज्यों में कोयले संकट की वजह से बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में कई घंटों तक रोजाना बिजली की सप्लाई ठप हो रही है. इस संकट को दूर करने के लिए रेलवे भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है. रेल मंत्रालय ने ट्रेनों की 753 ट्रिप्स को कैंसिल कर दिया है, ताकि कोयला लेकर जा रहीं ट्रेनों को कोई भी देरी न हो. रद्द की गईं ट्रेनों में मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेनों की ये ट्रिप्स 10 दिनों तक की अनुमानित अवधि के लिए स्थगित होने की संभावना है. आपूर्ति में सहायता के लिए कुल 533 कोयला रेक को ड्यूटी पर लगाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





