भारत
कोयला कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने दफ्तर में घुसकर दागी गोलियां
jantaserishta.com
14 Jun 2023 5:36 PM IST

x
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका.
धनबाद: धनबाद में एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला साउथ कॉलोनी में हुई, जहां बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने कोयला व्यवसायी एवं ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की हत्या उनके दफ्तर में घुसकर कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो भागते हुए अपराधियों ने एक अन्य कारोबारी राजकिशोर सिंह को भी गोली मार दी। उन्हें जख्मी हालत में ह़ॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इस वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रवीण राय की लाश झरिया-सिंदरी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
बताया गया कि प्रवीण राय हर रोज की तरह अपने दफ्तर में आकर बैठे ही थे कि बाइक से आये दो लोग दरवाजे को धक्का देकर अंदर दाखिल हो गए और उन्हें दो गोलियां मारीं। पहली गोली उनके सिर में लगी और और दूसरी आंख के नीचे। वे नीचे गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। कुछ लोग प्रवीण राय के दफ्तर की ओर दौड़े। इसी दौरान अपराधियों की गोली एक होटल कारोबारी को भी लगी।
तत्काल स्थानीय लोगों ने लहूलुहान प्रवीण राय और रामप्रवेश सिंह को चासनाला स्वस्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रवीण राय को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर धनबाद के पाथरडीह, सुदामडीह और भौरा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लाश के साथ सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया। फिलहाल जाम हटा लिया गया है, लेकिन इलाके में दहशत व्याप्त है। प्रवीण राय की हत्या किस आपराधिक गिरोह ने की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsधनबादधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसकोयला कारोबारी हत्याहत्याकोयला कारोबारीdhanbaddhanbad newsdhanbad policecoal businessman murdermurdercoal businessman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





