भारत

कोचिंग टीचर गिरफ्तार, साल 2022 में रेप करने के बाद से फरार था

Nilmani Pal
3 March 2025 6:38 AM IST
कोचिंग टीचर गिरफ्तार, साल 2022 में रेप करने के बाद से फरार था
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर की बर्रा पुलिस ने तीन साल से फरार रेप के आरोपी अविनाश पांडेय उर्फ अटल को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा था। उस पर वर्ष 2022 में युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

कड़ियां जोड़ते हुए पता चला कि अविनाश पांडेय उर्फ अटल पठानकोट में छिपा है। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर शहर पहुंची और जेल भेज दिया। हरदेव नगर निवासी युवती ने वर्ष 2021 में बर्रा-2 स्थित युवा एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रवेश लिया था।

पीड़िता के मुताबिक अविनाश ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर कई बार कोचिंग में ही संबंध बनाए। आरोप है कि अविनाश ने युवती के बैंक खाते में अपने भाई का नंबर डलवा दिया, खाते के सारे रुपये भी निकाल लेता था। जब शादी नहीं की तो दबाव बनाया तो आरोपित व उसके भाई न अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। अविनाश मूलरूप से रायबरेली के ऊंचाहार का रहने वाला है। घटना के समय वह परिवार सहित चकेरी में रहता था।

Next Story