भारत

कोचिंग संचालक युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

jantaserishta.com
6 Feb 2022 8:03 PM IST
कोचिंग संचालक युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
x
पढ़े पूरी खबर

गया: बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर दिया गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को युवक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता चालू करवाई।

रविवार अहले सुबह कोचिंग संचालक युवक की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गयी। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल घटना स्थल पर कैम्प कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार युवक प्राणपुर निवासी दिनेश प्रसाद का मंझला बेटा छोटू कुमार 20 वर्षीय है। शनिवार को युवक द्वारा कोसडीहरा टोला सेवरी नगर में सरस्वती पूजा का अयोजन किया गया था। जिसमें प्रेम प्रसंग को लेकर कोसडीहरा निवासी युवती के परिजन ने युवक के साथ मारपीट की। साथ ही उसे मार कर पटरी पर फेंकने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगोंने तत्काल मामला शांत कराकर दोनों पक्षों को अलग किया।
रात में युवक अपने दोस्तों के साथ कोचिंग में सो गया। रात में बारह बजे के आसपास युवक के एक दोस्त की नींद खुली तो उसे वहां नहीं पाकर खोजने लगा। आसपास नहीं मिलने पर सभी उसे ढूंढते हुए रेलवे ट्रैक की ओर गए। जहां युवक पटरी किनारे लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सोलरा में प्रेमिका के घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। साथ ही सड़क जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टिकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में सोलरा के पूर्व मुखिया संटू सिंह के पहल पर जाम हटाया गया। संटू सिंह के द्वारा पीड़ित परिजन को दाह संस्कार के लिए 5000 दिया गया। राजद जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव व जदयू नेता राजेश कुमार ने घटना की घोर निंदा की हैं। वहीं, पदाधिकारी के द्वारा मुआवजा देने की बात कही गयी। पुलिस द्वारा शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए गया एएनएमएमसीएच भेजा गया।
मामले में अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी अहम खुलासा हो सकता है। पुलिस इस मामले की हर बिंदु की गहन जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story