
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्लास्टिक बोतल में कुछ लिक्विड मिला, पैर चेन से बांध रखे थे जो कोड डिवाइस से लॉक होते है. मुंह पर भी टेप लगा था.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम इलाके में एक निजी एयरलाइन्स में काम करने वाले 32 साल के को-पायलट की संदिग्ध हालत में लाश मिली. पुलिस के मुताबिक ये मामला आत्महत्या का लग रहा है. मौके से पुलिस को कोई गड़बड़ी की आशंका या सबूत नहीं मिले हैं.
निजी एयरलाइंस में काम करने वाला ये को पायलट केरल का रहने वाला था. दिल्ली में पालम में किराए के एक फ्लैट में अकेले रहता था. रविवार की सुबह फ्लैट मालिक ने पुलिस को बताया की युवक बेहोशी की हालत में है, जमीन पर पड़ा है और फ्लैट अंदर से बंद है. पुलिस ने दिल्ली फायर फाइटर को बुलाया, जिसने सामने का दरवाजा तोड़ा. डॉक्टरों ने को-पायलट को मृत घोषित कर दिया.
दरअसल, पायलट के घर वाले उसे शनिवार से कॉल कर रहे थे. जब उसने फोन नहीं उठाया तो मकान मालिक को कॉल किया, मकान मालिक ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो वो जमीन पर पड़ा था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के कमरे से शराब की खाली बोतल मिली, साथ में एक प्लास्टिक बोतल में कुछ लिक्विड मिला, पैर चेन से बांध रखे थे जो कोड डिवाइस से लॉक होते है. मुंह पर भी टेप लगा था. जब पुलिस ने टेप हटाया मुंह से झाग निकला. पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि मृतक Simulator test में फेल हो गया था, जिसकी वजह से तनाव में था. पुलिस को आशंका है की प्लास्टिक की बोतल में क्या जहर था इसकी जांच की जाएगी.
फ्लैट् के बाहर एक सीसीटीवी भी लगा है, जिसकी जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





