Top News

सीओ और दो कर्मचारी पर गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज

jantaserishta.com
14 Dec 2023 1:39 PM IST
सीओ और दो कर्मचारी पर गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज
x

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अदालत के आदेश के बाद एक अंचलाधिकारी (सीओ) और दो कर्मचारी पर एक महिला को नौकरी देने का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस अब सीओ व कर्मचारियों पर लगे सामूहिक दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप की जांच करेगी। बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना इलाके की एक 22 वर्षीया युवती ने सीओ पर आरोप लगाया है कि आठ अगस्त 2023 को उसने अपने कार्यालय में नौकरी का प्रलोभन देकर बुलाया। कार्यालय में गई तो उसका यौन शोषण किया। उसके बाद 11 अगस्त 2023 को सीओ ने अपने आवास पर बुलाया और फिर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इसी साल चार अक्टूबर को पश्चिमी एसीजेएम-1 की अदालत में परिवाद दायर कराया था। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मामले की पैरवी की। इसके बाद अदालत ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने का आदेश कांटी पुलिस को दिया है।

अदालत के आदेश के बाद कांटी थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल के सीओ राजशेखर, कर्मचारी मुमताज एवं जितेन्द्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि वह पहले थाना में भी प्राथमिकी दर्ज करवाने गई थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी, तब उसने अदालत की शरण ली।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story