भारत

सीएनजी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
20 May 2024 10:30 PM IST
सीएनजी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली इलाके में सोमवार की दोपहर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
फायर विभाग के मुताबिक गाजियाबाद जिले के फायर स्टेशन वैशाली में दोपहर 2.11 बजे मैक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-1 वैशाली के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से एक फायर टेंडर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी में लपटें काफी तेज थी और आग तेजी से फैल रही थी। फायर यूनिट ने फायर फाइटिंग कर आग को बुझा दिया। फायर विभाग ने बताया कि हुंडई कंपनी की आई20 कार में आग लगी थी, यह कार सीएनजी से चलती थी। कार मालिक का नाम मो. कासिम है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वायर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story