भारत

CNG ब्लास्ट बना हत्या का पर्दाफाश, महिला की मौत में साजिश का खुलासा

SHIDDHANT
24 March 2026 12:16 AM IST
CNG ब्लास्ट बना हत्या का पर्दाफाश, महिला की मौत में साजिश का खुलासा
x
Sagar सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसे और CNG ब्लास्ट के रूप में पेश की गई कार अग्निकांड की सुलझी हत्या की गुत्थी, पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मृतका सीमा की मौत हादसे में नहीं, बल्कि उसके पति डॉक्टर नीलेश पटेल और उसके दो साथियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
सागर SP विकास कुमार सहवाल के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने बारीकी से पड़ताल की। जांच में सामने आया कि डॉक्टर नीलेश पटेल का अपने पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध था। जब इसकी जानकारी उनकी पत्नी को लगी, तो घर में तनाव और विवाद बढ़ गया। इसी के चलते आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
घटना वाली रात नीलेश ने पत्नी का गला दबाकर हत्या की और इसे सड़क हादसे का रूप देने के लिए सुनियोजित साजिश रची। आरोपी ने पहले मृतका के परिजनों को झूठा सूचना दी कि महिला को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद अपने क्लीनिक के दो कर्मचारियों को साथ लेकर कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, ताकि हादसा दिखे।
जांच में फॉरेंसिक और घटनास्थल निरीक्षण से कई विसंगतियां सामने आईं। कार के मुकाबले महिला का शव अधिक जला हुआ पाया गया, जो सामान्य दुर्घटना के पैटर्न से मेल नहीं खाता था। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने अपनी पूरी साजिश स्वीकार कर ली।
अब डॉक्टर नीलेश पटेल और उसके दोनों सहयोगियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
Next Story