भारत

मुख्यमंत्री के छोटे भाई का निधन, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

jantaserishta.com
13 Aug 2021 11:42 AM IST
मुख्यमंत्री के छोटे भाई का निधन, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
x
वे 15 दिन से बीमार थे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई 57 वर्षीय गुलशन खट्टर का फेफड़ों में संक्रमण के चलते शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 15 दिन से बीमार थे। दो दिन पहले ही उनको रोहतक के पीजीआई से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। दोपहर 3 बजे रोहतक के शीला बाईपास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम मनोहर लाल के भी रोहतक पहुंचने की संभावना है।

सीएम मनोहर का परिवार मूल रूप से कलानौर खंड के गांव बनियानी का रहने वाला है। पांच भाइयों में सीएम मनोहर लाल सबसे बड़े हैं। जबकि उनसे छोटे भाई जगदीश, चरणजीत, गुलशन और विजय खट्टर हैं। परिजनों ने बताया कि गुलशन खट्टर गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। हालांकि अब वे रोहतक शहर में भिवानी चुंगी के पास राजेंद्रा कालोनी में परिवार सहित रह रहे थे। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। बेटे प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं।


परिजनों ने बताया कि दो सप्ताह पहले गुलशन को निमोनिया की शिकायत हुई। वे पीजीआई में दाखिल रहे। सीएम मनोहर लाल ने भी पीजीआई पहुंच कर उनका हालचाल पूछा था। दो दिन पहले परिजन गुलशन को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उनका देहांत हो गया। परिजनों ने बताया कि शव को रोहतक लाया जा रहा है। इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story