भारत

सीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव: मुख्यमंत्री होम क्वारंटाइन हुए, अधिकारियों में हड़कंप

jantaserishta.com
20 April 2021 2:23 PM IST
सीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव: मुख्यमंत्री होम क्वारंटाइन हुए, अधिकारियों में हड़कंप
x
बड़ी खबर.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. जबकि मुख्यमंत्री खुद क्वारनटीन में चले गए हैं.
अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट तब नेगेटिव आई थी. दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच अरविंद केजरीवाल लगातार एक्टिव हैं और बैठकों के साथ कई जगहों का दौरा भी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story