
राजस्थान में आज कोरोना के 1883 केस मिले हैं, वहीं 2 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। सबसे ज्यादा 1138 जयपुर में मरीज आए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत भी कोरोना से संक्रमित हो गए। जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और वैशाली नगर आज कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना है। वैशाली नगर में जहां 58 केस मिले है, वहीं आरपीए में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ले रहे 56 कैडेट्स भी पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले राजस्थान में 1137 और जयपुर में 745 केस मिले थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





