भारत

CM के PRO का SSP को लिखा लेटर हुआ वायरल, हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
11 Dec 2021 10:11 AM IST
CM के PRO का SSP को लिखा लेटर हुआ वायरल, हुआ ये एक्शन
x
जानें पूरा मामला.

देहरादून: उत्तराखंड में साबुन के पत्थरों से भरे ट्रकों को छोड़ने का निर्देश देने वाले अधिकारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्खास्त कर दिया है. ट्रकों को छोड़ने का निर्देश देने वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद ये कार्रवाई की गई है. उत्तराखंड सीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसपी को पत्र लिखने वाले अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अधिकारी का पत्र वायरल हुआ था. ये पत्र अधिकारी ने बागेश्वर एसपी को लिखा था, जिसमें उन्होंने पुलिस से साबुन के पत्थरों से भरे 4 ट्रकों को छोड़ने का निर्देश दिया था.
सोशल मीडिया पर अधिकारी का पत्र वायरल होने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं.
पुलिस ने कथित तौर पर उन 4 ट्रकों को जब्त कर लिया था, जिनसे अवैध खनन सामग्री को ले जाया जा रहा था. इन्हीं चारों ट्रकों को छोड़ने के लिए अधिकारी ने बागेश्वर एसपी को पत्र लिखा था.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही ये भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के सख्त निर्देश दे दिए हैं. साथ ही ये भी चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी अधिकारी के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत होती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story