भारत

सीएम की लव स्टोरी, शादी से पहले ही चले गए थे पत्नी के घर, फिर...

jantaserishta.com
22 Jan 2022 4:33 PM IST
सीएम की लव स्टोरी, शादी से पहले ही चले गए थे पत्नी के घर, फिर...
x

नई दिल्‍ली: पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने एक इंटरव्‍यू में अपनी शादी (Charanjit singh channi Marriage) और लवस्‍टोरी (Charanjit singh channi Love Story) को लेकर किस्‍सा बयां किया है. 'UNFILTERED by Samdish' का यह इंटरव्यू का वीडियो खूब वायरल (Charanjit singh channi Viral Interview) हो रहा है.

इस इंटरव्यू में उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्‍नी (Charanjit singh channi Wife) से उनकी पहली बार मुलाकात कैसे हुई? शादी से पहले वह अपनी पत्‍नी के घर पर भी गए थे. दरअसल, इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने सीएम संभावना और अन्‍य पहलुओं पर बात की. वहीं उन्‍होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं के बारे में भी बात की.
चरणजीत सिंह चन्‍नी इंटरव्‍यू में अपनी पसर्नल लाइफ (Charanjit singh channi Personal Life) से जुड़े कई पहलुओं के बारे में भी बात की. पत्‍नी से मुलाकात कैसे हुई, शादी कैसे हुई. इस बारे में चन्‍नी बात करते हुए कहते हैं, ' मैं और मेरी पत्‍नी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. इसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया.
मैंने अपने परिवार वालों को बताया कि मैं शादी करना चाहता हूं, वह इस शादी को लेकर रजामंद हो गए.' चन्‍नी इंटरव्‍यू में कहते हैं कि लेकिन मेरे ससुर चाहते थे कि मेरी बेटी डॉक्‍टर (डॉक्‍टर ऑफ मेडिसन) बनने वाली है. मैं तो डॉक्‍टर से ही शादी करवाउंगा. मैसेज आ गया कि शादी नहीं होगी. ऐसे में उन्‍होंने शुरुआत में शादी करने से मना कर दिया था.
चन्‍नी इंटरव्‍यू में आगे बताते हैं कि इसके बाद मैं खुद ही ससुर जी के पास चला गया. लेकिन उनके ससुर ने कहा कि तुम्‍हारी (चन्‍नी) हिम्‍मत कैसे हुई, चलो निकलो यहां से. हंसते हुए बोले, लेकिन वह घर से ही बाहर चले गए.हालांकि, शादी उनकी इच्‍छा के बिना ही हुई थी. इस दौरान उन्‍होंने एक चुटकुला भी सुनाया. वैसे, पंजाब समेत पांच राज्‍यों में चुनाव होने हैं. पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story