
मेरठ. कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के बीच ब्लैक फंगस (Black Fungus) का तांडव भी अब देखने को मिल रहा है. मेरठ (Meerut) के सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि नमी से फंगस हो रहा है. इसलिए मास्क बदले और अगर धुला है तो उसे धूप में सुखाएं. उन्होंने कहा कि मास्क में नमी होने की वजह से भी फंगस का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. सीएमओ के मुताबिक ब्लैक फंगस से लोग तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं. मेरठ में अब तक 29 लोग ब्लैक फंगस को मात देकर घर जा चुके हैं जबकि वर्तमान में यहां सिर्फ 55 एक्टिव केस हैं. वहीं सीएमओ डॉक्टर अखिलेश ने कहा कि ब्लैक फंगस महामारी घोषित की गई है इसका सर्विलांस तेज कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





