
x
सहारनपुर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सहारनपुर में आएगें। सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सीएम योगी निकाय प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी नगर निगम सहारनपुर समेत 12 नगर निकायों के करीब 135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चन्द्र मोहन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरसावा एयरपोर्ट पर 2 बजे आगमन होगा। वहां से कार द्वारा 2:30 बजे सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सीएम योगी निकाय प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही सहारनपुर जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मानीनय जन प्रतिधियों से भेंट भी करेंगे।
प्रदेश मंत्री ने बताया कि इस दौरान वह सहारनपुर नगर निगम के साथ ही नगर पालिका देवबंद, गंगोह, सरसावा और नकुड़ के अलावा नगरपंचायत बेहट, तीतरो,चिलकाना, नानौता,रामपुर मनिहारान ,अम्बेहटा और छुटमलपुर प्रबुद्ध जन शामिल होगें। इनमें इंजीनियर ,वकील, डॉक्टर, व्यापारी, शिक्षक, सीए, उद्योगपति और धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





