
x
फाइल फोटो
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे चरण के चुनाव के लिए मेरठ मंडल का दौरा करेंगे। सीएम योगी शुक्रवार 5 मई को मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद में जनसभाएं संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मई को दोपहर 12 बजे नुमाइश मैदान बुलंदशहर, दोपहर सवा बजे हापुड़ के रामलीला ग्राउंड, दोपहर पौने 3 बजे जिमखाना मैदान मेरठ और शाम 4 बजे गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होनी है। मेरठ मंडल के सभी जिलों में दूसरे चरण में ही वोट पड़ने हैं, इसलिए मुख्यमंत्री योगी एक ही दिन में आकर पूरे मंडल में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसे लेकर अधिकारी जहां अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
मेरठ की निवर्तमान मेयर बसपा से बनी थीं, लेकिन बाद में वह सपा में आ गईं। 2012 में भाजपा से जीते हरिकांत अहलूवालिया को यहां दोबारा से प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद तीनों सीटों पर भाजपा के मेयर के लिए रणनीति बना रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





