भारत

सीएम योगी का आज बिजनौर दौरा

jantaserishta.com
22 July 2023 7:49 AM IST
सीएम योगी का आज बिजनौर दौरा
x

फाइल फोटो

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय के लिए बिजनौर का दौरा करेंगे। सीएम योगी 22 जुलाई यानी शनिवार को बिजनौर और मुजफ्फरनगर में जनसभाएं संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 22 जुलाई को दोपहर 11 बजे विदुर कुटी बिजनौर, दोपहर 12:15 बजे मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ आश्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जिसके बाद सीएम गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि माननीय सीएम योगी आदित्यनाथ 11 बजे विदुर कुटी बिजनौर पहुंचेंगे और सबसे पहले महात्मा विदुर के मंदिर में पहुंचकर दर्शन करेंगे व वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मानीनय जन प्रतिधियों से भेंट भी करेंगे। बता दें कि सीएम योगी के बिजनौर दौरे को लेकर अधिकारी जहां अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story