भारत

CM योगी की रोड शो आज गाजियाबाद में

Nilmani Pal
8 Nov 2024 6:56 AM IST
CM योगी की रोड शो आज गाजियाबाद में
x

गाजियाबाद। उप चुनाव में भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में होंगे। उनका कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करने का है। इसमें वह पन्ना प्रमुखों को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। भाजपा ने कार्यक्रम के लिए खास तैयारी की है। चुनाव आयोजन समिति से जुड़े लोग बैठक में शामिल होंगे।

पहले सीएम का कार्यक्रम रोड शो का तय हुआ था। यह विजयनगर क्षेत्र में किया जाना था। उप चुनाव के लिहाज से विजयनगर बेहद अहम है। यह लाइनपार का इलाका है और आधे से ज्यादा वोटर इसी क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन रोड शो का कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि रोड शो मतदान की तारीख 20 नवंबर नजदीक आने पर होगा। पहले तारीख 13 नवंबर थी, इसलिए आठ को रोड शो रखा था। पन्ना प्रमुखों की बैठक में मुख्यमंत्री के शाम को करीब चार बजे पहुंचने की संभावना है।


Next Story