भारत

सीएम योगी की तालिबान को खुली चुनौती, भारत की तरफ देखा तो एयर स्ट्राइक के लिए तैयार रहें

jantaserishta.com
1 Nov 2021 9:03 AM IST
सीएम योगी की तालिबान को खुली चुनौती, भारत की तरफ देखा तो एयर स्ट्राइक के लिए तैयार रहें
x

फाइल फोटो 

यूपी चुनाव में अफगानिस्तान और तालिबान का मुद्दा उठाया जा रहा है. पाकिस्तान और उसके आतंकी कनेक्शन पर भी बात हो रही है. इन मुद्दों पर सबसे ज्यादा बयान बीजपी की तरफ से आ रहे हैं. अब एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का जिक्र किया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में तालिबान को खुली चुनौती दे दी है.

दरअसल रविवार को योगी आदित्यनाथ समाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में संबोधन कर रहे थे. उस संबोधन के दौरान ही उन्होंने पाकिस्तान और तालिबान का जिक्र किया. सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि तालिबान जैसे संगठन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकते. उनके मुताबिक अगर ऐसी हिमाकत की गई तो उचित जवाब दिया जाएगा.
आज पीएम मोदी की लीडरशिप में देश मजबूत हो रहा है, शक्तिशाली बन रहा है. उनके रहते हुए कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता. आज के समय में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तालिबान की वजह से परेशान हो गए हैं. लेकिन तालिबान जानता है कि अगर उसने भारत की ओर रुख किया, तो एयर स्ट्राइक उसका इंतजार करेगी
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी
एजेंसी की खबर के मुताबिक, इस सब के अलावा सीएम योगी ने बिना नाम लिए ओपी राजभर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ अपने परिवार के विकास से मतलब होता है. वे कहते हैं कि मेरी कैबिनेट राजभर समुदाय से दो मंत्री थे. एक तो चाहते थे कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर एक शहीद स्मारक बनवाई जाए, लेकिन दूसरे मंत्री इसी का विरोध कर रहे थे. लेकिन बीजेपी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज रखा है. विपक्ष ने तो महाराजा सुहेलदेव के लिए क्या ही किया है?
अपने हमले को और तेज करते हुए सीएम योगी कह गए कि विपक्ष के लोग सुहेलदेव को सम्मान इसलिए नहीं दे पाते क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा होने पर लोग मोहम्मद गौरी और गाजी जैसे घुसपैठिए को भूल जाएंगे. अगर ऐसा हो गया तो इनकी ब्लैकमेल करने वाली राजनीति खत्म हो जाएगी. इसके बाद राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी तंज कसा. उनके मुताबिक जिन लोगों ने राम भक्तों को मरवाया हो, क्या वो देश के नाम माफी मांग पाएंगे?

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story