भारत

अलीगढ़ में सीएम योगी आज करेंगे जनसभा

Nilmani Pal
5 April 2024 7:46 AM IST
अलीगढ़ में सीएम योगी आज करेंगे जनसभा
x

यूपी। दूसरे चरण के मतदान को नामांकन खत्म होने के बाद प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ आएंगे। सीएम गभाना तहसील के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे तो डिप्टी सीएम शहर में विधानसभा बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.05 बजे अलीगढ़ की गभाना तहसील पहुंचेंगे। पहले सीएम बागपत जाएंगे और उसके बाद अलीगढ़ आएंगे। यहां पर करीब एक घंटे मुख्यमंत्री रुकेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे खेरिया एअरपोर्ट आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त वी चैत्रा, एडीएम सिटी अमित भट्ट समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ ए¹यरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद कार से रामलीला मैदान एवं डीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित विधानसभा बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 12.30 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने बताया कि सीएम व डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
Next Story