भारत

सीएम योगी देंगे यूपी में बुनकरों को बिजली सब्सिडी

jantaserishta.com
5 Jan 2023 11:57 AM IST
सीएम योगी देंगे यूपी में बुनकरों को बिजली सब्सिडी
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में 2.5 लाख से अधिक पावरलूम बुनकरों को बिजली सब्सिडी प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, "इस कदम से न केवल बुनकरों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी बल्कि बिजली चोरी के मामलों में भी कमी आएगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा है, "बिजली निगम को बुनकरों को सब्सिडी देने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे बिजली चोरी भी रुकेगी।"
उन्होंने कहा कि, "बुनाई से जुड़े प्रमुख केंद्रों जैसे अंबेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि में अधिकारियों को प्रमुख बुनकरों और व्यवसायियों से संपर्क स्थापित कर योजना से संबंधित उनके सुझाव लेने चाहिए। बुनकरों की बिजली खपत की योजना को नेट बिलिंग से जोड़कर सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। वर्तमान में हम सोलर पैनल लगाने के लिए प्रति उपभोक्ता 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी दे रहे हैं।"
योगी ने कहा है, "बुनकरों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।"
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बुनकरों को अपने उत्पादों और डिजाइनों को उन्नत करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story