भारत

सीएम योगी आज बीजेपी एमएलसी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Nilmani Pal
11 March 2024 2:07 AM GMT
सीएम योगी आज बीजेपी एमएलसी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल
x

यूपी। विधान परिषद की रिक्त हो रहीं 13 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सभी प्रत्याशी सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पर प्रत्याशियों का स्वागत समारोह होगा।

दिन में 11 बजे सभी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दूसरी ओर सुभाषपा के ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर को प्रत्याशी बनाया है। वह मऊ के रहने वाले हैं। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने दी है।

उन्होंने बताया कि नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री रहेंगे। भाजपा के घोषित सात प्रत्याशियों में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, पूर्व मंत्री व एमपी के चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तथा झांसी के पूर्व मेयर रामतीरथ सिंघल शामिल हैं। वहीं यूपी में भाजपा के सहयोगी अद (एस) से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और रालोद से योगेश चौधरी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


Next Story