
x
तीन रैलियां संबोधित करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फिर से बिहार विधान सभा चुनाव के रण में उतरेंगे। वह तीन विधान सभा क्षेत्रों में जनसभा कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।उनकी पहली जनसभा सिवान जिला के रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यहां उनकी जनसभा दिन में 11:15 बजे राजपुर खेल मैदान रघुनाथपुर में होगी।
दूसरी जनसभा भोजपुर जिला की शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यह जनसभा दोपहर में 12:45 बजे डुमरिया, शाहपुर में होगी। मुख्यमंत्री यहां भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बिहार की जनता से वोट मांगेंगे। योगी की तीसरी जनसभा बक्सर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यह जनसभा दोपहर 2:15 बजे आइटीआइ ग्राउंड में होगी।
Next Story





