भारत

सहारनपुर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- बदलते भारत को देखा है

jantaserishta.com
6 April 2024 12:19 PM IST
सहारनपुर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- बदलते भारत को देखा है
x
सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बदलते भारत को देखा है। जनता का एक वोट देश की तकदीर बदलने में बड़ा सहायक होता है। पीएम मोदी के कारण भारत का मान आज पूरे विश्व मे बढ़ा है। उन्होंने मंच से कहा कि अबकी बार चार सौ पार की आवाज जन जन से आ रही है।
मंच पर सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने मंच से कहा कि पहली सरकार सिर्फ वायदे करती थी। भाजपा सरकार काम कर रही है। कानून व्यवस्था सुधरी है। पलायन से लोग दुखी थे। महिलाएं परेशान थी। मोदी जी ने देश को तरक्की की नई राह दिखाई। कोई भी भेदभाव नहीं किया। बिना जाति, भेदभाव के काम किया। अबकी बार 400 पार लोगों से ही आ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story