
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ के नाका स्थित गुरुद्वारे पहुंचे. यहां उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की जयंती के प्रकाश पर्व पर मत्था टेका और अरदास की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने देश के इतिहास को स्वर्णिम अक्षरों पर दर्ज कराया है. माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह के द्वारा समाज को एक सूत्र में बांधने के प्रयास की सराहना की. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. सिख गुरु हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं.
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने #GuruGobindSingh की जयंती के अवसर पर लखनऊ में गुरुद्वारा नाका में दर्शन किए। pic.twitter.com/fyaAizMpmy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





