भारत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी

Shantanu Roy
16 Aug 2025 4:24 PM IST
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी
x
Lucknow. लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। सीएम योगी ने सबसे पहले जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से समाज के हर वर्ग का कल्याण और जीवन में मंगल कार्य हों। अपने संबोधन में उन्होंने मथुरा और अयोध्या की धार्मिक व ऐतिहासिक पहचान पर विशेष जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम के नाम से जानी जाती है, वहीं मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की धरती के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत की रक्षा करनी होगी और गुलामी के अंश को पूरी तरह खत्म करना होगा। सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या से गुलामी का अंश मिटा दिया गया है, उसी प्रकार मथुरा का भी कायाकल्प किया जाएगा।


उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में मथुरा को भी उसके गौरवशाली स्वरूप में वापस लाया जाएगा और यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और संतों के बीच यह संदेश भी दिया कि हमारी सांस्कृतिक धरोहरें ही भारत की असली पहचान हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को संजोएं और आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाएं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भक्तों और संतों ने “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मथुरा में एक उत्सवी माहौल रहा और जन्माष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। तो दर्शकों, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे और उनके संदेश ने प्रदेशवासियों के मन में धार्मिक आस्था और नई ऊर्जा का संचार किया है।
Next Story