सीएम योगी ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, कानून व्यवस्था, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर की बात

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से मतदाताओं को आकर्षित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपनी सरकार का पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पांच वर्षों में वो कर दिखाया है जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ। इन पांच वर्षों में यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। 70% से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख़ 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





