भारत

सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
20 July 2023 11:20 AM IST
सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
x
लखनऊ: सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार की तड़के लगी आग में देवरिया के लाल कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियाचिन में शहीद हुए सेना के कैप्टन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद अंशुमान सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। स्थानीय लोगो ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत के रहने वाले कैप्टन अंशुमन सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की तड़के गोला बारुद बंकर में शार्ट सर्किट से आग लगने से कई टेंट जल गए। उसमें बुरी तरह से झुलसे अंशुमान सिंह शहीद हो गए। कैप्टन अंशुमान सिंह की शादी इसी वर्ष फरवरी में पठान कोट की सृष्टि सिंह से हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story