भारत
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
16 Aug 2023 1:23 PM IST

x
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी में लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। अटल जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सहित कई मंत्री उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लिखा, "कर्तव्य के पुनीत पथ को, हमने स्वेद से सींचा है, कभी-कभी अपने अश्रु और प्राणों का अर्घ्य भी दिया है। किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में हम कभी रुके नहीं हैं, किसी चुनौती के सम्मुख, कभी झुके नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।"
Tagsसीएम योगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथअटल बिहारी वाजपेयीCM YogiChief Minister Yogi AdityanathYogi AdityanathAtal Bihari Vajpayee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





