भारत

सीएम योगी ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन

jantaserishta.com
23 Dec 2022 1:13 PM IST
सीएम योगी ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन
x
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किया। किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story