भारत

सीएम योगी आज बिजनौर, शामली और सहारनपुर दौरे पर

Nilmani Pal
16 April 2024 2:05 AM GMT
सीएम योगी आज बिजनौर, शामली और सहारनपुर दौरे पर
x

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बिजनौर, शामली और सहारनपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे ऑक्सफोर्ड इण्टर कालेज के सामने मैदान नहटौर, बिजनौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे वेश डिग्री कॉलेज, शामली और सायं 4.10 बजे अग्रवाल धर्मशाला भगत सिंह चौक से कचेहरी पुल, सहारनपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मंगलवार को हाथरस के प्रवास पर रहेंगे। भूपेंद्र सिंह चौधरी दोपहर 12 बजे अलीगढ़ रोड, मंडी समिति के सामने हाथरस में भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के नामांकन सभा में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही सड़क से क्रॉस कर रहे बिजली के तारों को भी हटा दिया गया है। बाजार में दिनभर बिजली सप्लाई भी नहीं होगी। दुकानों की छतों पर भी फोर्स तैनात की जाएगी। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे। वह शाम करीब चार बजे पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार से अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार से रोड शो की शुरूआत करेंगे। उनका काफिला जामा मस्जिद, शहीदगंज बाजार से नेहरू मार्केट, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक निकलेगा। रूट पर 50 स्थानों पर स्वागत के लिए मंच बनाए जाएंगे। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।


Next Story