भारत

CM योगी सिंगापुर और जापान दौरे पर

Subhi
22 Feb 2026 7:22 AM IST
CM योगी सिंगापुर और जापान दौरे पर
x

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशियों को प्रदेश में निवेश ओर आकर्षित करने, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने के प्रयास में जुट जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बड़े अभियान के लिए सिंगापुर और जापान को दौरा करेंगे। उनका दौरा 22 से 26 फरवरी तक होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का सिंगापुर और जापान दौरा आधिकारिक है। सिंगापुर में उनका प्रवासी भारतीयों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद 25 और 26 फरवरी को जापान में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री टोक्यो से करीब 45 किलोमीटर दूर एक स्थान पर श्रीराम और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री जापान में हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर भी करेंगे और वहां की अत्याधुनिक तकनीक और निवेश संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा यूपी के एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर मुख्यमंत्री ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।


Next Story