
यूपी। लखीमपुर खीरी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मोहम्मदी के मियांपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भूमि अधिकार पत्र, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे जिले में रहेंगे। दो जगहों पर कार्यक्रम होने और दोनों कार्यक्रमों के बीच काफी दूरी होने के कारण प्रशासन दो दिनों से दिन रात एक करके तैयारियों में जुटा है।
यह भी पढ़े
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से लिखित बयानों में दाखिल संशोधन आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई की। संशोधन आवेदन पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 15 मई तय की।
उल्लेखनीय है कि हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद का ढांचा हटाने के बाद जमीन का कब्जा लेने और मंदिर का पुनर्निर्माण करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं। इससे पूर्व, एक अगस्त, 2024 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हिंदू पक्षों की ओर से दायर इन मुकदमों की पोषणीयता (सुनवाई योग्य) को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ये मुकदमे समय सीमा, वक्फ अधिनियम और पूजा स्थल अधिनियम, 1991 से बाधित नहीं हैं। पूजा स्थल अधिनियम किसी भी धार्मिक ढांचे को जो 15 अगस्त, 1947 को मौजूद था, उसे परिवर्तित करने से रोकता है।





