भारत

चंदौली में सीएम योगी, देखें चुनावी रैली का LIVE वीडियो

Nil dhankar
4 March 2022 11:46 AM IST
चंदौली में सीएम योगी, देखें चुनावी रैली का LIVE वीडियो
x

यूपी। चंदौली में योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे है. सीएम योगी ने कहा - 6 चरणों के चुनाव रुझान बताते हैं कि बीजेपी का स्कोर पौने 300 पार कर चुका है। 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब पूर प्रदेश में सिर्फ बीजेपी ही दिखाई देगी और इस भय से SP-BSP के कई नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है.

बनारस में रहेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए प्रचार के अंतिम दो दिन चार और पांच मार्च को वाराणसी (Varanasi) में रहेंगे. बीजेपी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मार्च को वाराणसी के शहरी क्षेत्र में रोड शो करेंगे.

वहीं अगले दिन पांच मार्च को राजा तालाब के खजूरी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे. राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तक के तैयार खाके के अनुसार प्रधानमंत्री चार मार्च को वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिण में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री रोड शो की शुरुआत मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे.

Next Story