
x
देखें तस्वीरें...
Lucknow. लखनऊ। आज तीर्थराज प्रयाग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की हेतु दिन-रात तत्पर रहे प्रशासन व पुलिस के जवानों से संवाद कर उनका सम्मान किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण अतुलनीय है।
सुरक्षित महाकुम्भ के प्रहरियों का सम्मान...आज तीर्थराज प्रयाग में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु दिन-रात तत्पर रहे प्रशासन व पुलिस के जवानों से संवाद कर उनका सम्मान किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के… pic.twitter.com/JpJf8UDAH2
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) February 27, 2025
45 दिन तक चले महाकुंभ का कल (26 फरवरी) समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम के साथ गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के समापन पर योगी ने पहले अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। गंगा नदी से कचरा निकाला। फिर गंगा पूजन भी किया। योगी ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। दोनों डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा- कल महाकुंभ की पूर्णाहुति हुई। आस्था का इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। कोई घटना नहीं हुई।
सपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा- विरोधी दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर बैठे हुए थे, फिर भी वे घटनाएं उजागर नहीं कर पाए। दुष्प्रचार का कोई मौका उन्होंने नहीं छोड़ा। योगी ने महाकुंभ से जुड़े स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार बोनस का ऐलान भी किया। कहा- जिन स्वच्छता कर्मियों को 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, इसे अप्रैल से बढ़ाकर 16 हजार करेंगे। बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान था। इस दौरान 1.53 करोड़ ने डुबकी लगाई। पूरे महाकुंभ आयोजन के दौरान रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





