![PM मोदी को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई PM मोदी को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/09/17/4031789-00.webp)
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने अलग-अलग तैयारियां की है। पीएम मोदी का जन्मदिन उनके कामकाज के अन्य दिनों जैसा ही होता है, लेकिन इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी सेवा पर्व के पखवाड़े के रूप में मना रही है। हर साल भाजपा नागरिकों के कल्याण और मानवता की सेवा के जज्बे की प्रतिबद्धता के रूप में मनाती है।
पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!
Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है।
सीएम योगी ने आगे लिखा,"आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।"