CM योगी आज कैबिनेट बैठक में किसानों और कर्मचारियों को दे सकते है होली गिफ्ट

यूपी। CM योगी आदित्यनाथ आज मंत्रिपरिषद की बैठक लेने वाले है। इस बैठक में मुख्यमंत्री जहां योजनाओं को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाएंगे, वहीं मंत्रिमंडल की बैठक के जरिए एक साथ सारे मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं शिक्षामित्रों व संविदा कर्मियों को होली तोहफा मिल सकता है।
होली गिफ्ट किसानों और कर्मचारियों!
होली से पहले होने वाली यह दोनों बैठकें खासी अहम बताई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात के बाद रविवार शाम लखनऊ लौट आए और सोमवार को उन्होंने सारे मंत्रियों की बैठक बैठक बुला ली। इसमें भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात में निकले जरूरी निष्कर्षों के बाबत संदेश देंगे। खासतौर पर मंत्रियों के कामकाज, संगठनात्मक गतिविधियों, जनता से संवाद व अन्य पार्टी कार्यों व सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाने पर चर्चा होगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने सारे मंत्रियों के साथ प्रयागराज महाकुम्भ में बैठक कर कई एक्सप्रेसवे बनाने समेत विभिन्न निर्णय लिए थे। पिछले साल में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बदलाव किया था। जिला प्रभारी के तौर पर मंत्रियों द्वारा किए गए कामों की भी समीक्षा होगी।





