भारत

जनता दरबार में CM योगी पहुंचे...मौलवी ने रोका और कहा- अपने 2 मिनट दे दें, अकेले में कुछ सीक्रेट बात करनी है...पढ़े पूरी खबर

jantaserishta.com
18 Jun 2021 7:51 AM IST
जनता दरबार में CM योगी पहुंचे...मौलवी ने रोका और कहा- अपने 2 मिनट दे दें, अकेले में कुछ सीक्रेट बात करनी है...पढ़े पूरी खबर
x

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी परेशानियों को लेकर सीएम योगी से मिले. जब सीएम योगी फरियादियों से मिलने जा ही रहे थे तभी अचानक एक मौलवी (Maulvi meet CM Yogi) ने उनसे अकेले में मिलने की इच्छा जताई.वहां पहुंचे मौलवी ने अचानक से सीएम योगी को आवाज लगाकर उन्हें रोक लिया.

इस दौरान सीएम ने भी बड़ी ही विनम्रता से उनका हालचाल पूछा. इसके बाद बुजुर्ग मौलवी ने कहा कि सीएम योगी उन्हें दो मिनट अकेले में दें. उन्हें कुछ गोपनीय बात करनी है. बुजुर्ग मौलवी की बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया. वहीं इसके जवाब में सीएम योगी ने उनसे कहा कि वह जो भी कहना चाहते हैं उसे लिखकर दे दें. वह उसे पढ़ लेंगे.
सीएम योगी से क्या कहना चाहते थे मौलवी?
इस बात को सिनते ही बुजुर्ग मौलवी वहां से बिना कुछ कहे ही चले गए. हालांकि वह कौन थे और सीएम योगी से क्या कहना चाहते थे, उनका नाम क्या है ये कोई भी नहीं जानता है. न ही किसी को ये पता है कि वह कहां चले गए. आखिर ऐसी क्या बात थी जो वह सीएम योगी से अकेले में करना चाहते थे. हर कोई यही बात सोच रहा है.
सीएम योगी का जनता दरबार
बतादें कि कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही जनता दरबार बंद है. संक्रमण कम होने के बाद अब सीएम योगी ने एक बार फिर से जनता दरबार लगाकर फरियादियों की परेशानी सुनी. हालांकि जनता दरवार की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी. इसीलिए दूसरे जिलों के लोग वहां नहीं पहुंचे थे. आसपास के करीब 150 फरियादी मंदिर में सीएम योगी से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान सीेम ने भी एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story