भारत

सीएम योगी और मायावती ने दी अखिलेश यादव काे जन्मदिन की बधाई

jantaserishta.com
1 July 2023 12:13 PM IST
सीएम योगी और मायावती ने दी अखिलेश यादव काे जन्मदिन की बधाई
x

फाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story