भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट मोड में एंजेसियां, चिट्ठी में लिखी है ये बात...

jantaserishta.com
13 Aug 2022 5:54 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट मोड में एंजेसियां, चिट्ठी में लिखी है ये बात...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर एक बैग में चिट्ठी मिली है जिसमें देवेंद्र तिवारी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। देवेंद्र तिवारी वही शख्स है जिसने अवैध बूचड़खाने को बंद करने के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है। देंवेंद्र तिवारी के घर मिली धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है-बाकियों की तो गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी कहीं और नहीं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। धमकी भेजने वाले ने अपना नाम शाहिद बताते हुए लिखा था कि तीन दिन में सीएम योगी को उड़ा देंगे। कंट्रोल रूम यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने ये मैसेज सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी साझा किया था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि सीएम योगी को धमकी देते हुए एक और लेटर बरामद हुआ है।
इससे पहले आज फिरोजाबाद में किसी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स में से सीएम योगी का चेहरा काट दिया। इस मामले में भी जमकर विवाद हुआ। पुलिस अधिकारी इस मामले की भी जांच की बात कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story